June 13, 2026

भारत रत्न महामना पं.मदनमोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Faridabad/Alive News: भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को मदन मोहन मालवीय जनकल्याण ट्रस्ट, सेक्टर-70, फरीदाबाद के कार्यालय परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक पं. प्रीतम सिंह ने किया।

यह रक्तदान शिविर रोटरी क्लब सेंट्रल युवा शक्ति फरीदाबाद, सिविल अस्पताल फरीदाबाद एवं पं. मदन मोहन मालवीय जनकल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें 45 रक्त वीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

ट्रस्ट के संस्थापक पं. प्रीतम सिंह ने बताया कि एकत्रित रक्त का उपयोग थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटनाओं के घायलों तथा गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना के बाद यह तीसरा रक्तदान शिविर है और इस सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

शिविर में सबसे पहले रक्तदान करने वाले ज्ञानप्रकाश शर्मा ने कहा कि वे कई बार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर चुके हैं और आज महामना मालवीय जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान करना उनके लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान सुरेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा, कमल शास्त्री, लोकेश शर्मा, चौ. टेकचंद, सुरेन्द्र नट नागर, लखन सिंह, बृजमोहन शर्मा एडवोकेट, मनीष वत्स, ओमदत्त कौशिक एडवोकेट, संतराम शर्मा एडवोकेट, सचिन पाराशर एडवोकेट, प्रवीन तेवतिया एडवोकेट, शिव कुमार पाराशर एडवोकेट, ऋषिपाल एडवोकेट, रविन्द्र यादव, रवि, सुखराम शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।