June 13, 2026

मरम्मत कार्य के चलते इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Faridabad/Alive News: कल वीरवार के दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढें चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 220 केवी सेक्टर 46 के सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते करीब साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रहेगी।   

मरम्मत कार्य के चलते मेवला महाराजपुर, ग्रीन फील्ड एक, ग्रीन फील्ड – तीन, सेक्टर 21सी सेंकड और सेक्टर- 21ए के 11 केवी के फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रो में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।