Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी कार्यकारी अभियंता कै कार्यालयों पर 11 नवम्बर मंगलवार को उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक फरीदाबाद के चारों परिचालन मंडलों के कार्यालयों में रखी गई है, जहां उपभोक्ताओं की गलत बिजली बिल, गलत बिलिंग, मीटर, कनेक्शन व वोल्टेज संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-15ए के कार्यालय में यह बैठक कार्यकारी अभियंता देवेंद्र अत्री की देखरेख में सुबह 11 बजे से होगी। यहां गलत बिलिंग, मीटर, कनेक्शन व वोल्टेज से जुड़ी शिकायतें जिन पर कोई कोर्ट केस न हो और जिनकी राशि 50 हजार रुपये तक हो, उन पर सुनवाई की जाएगी।
इसके अलावा सेक्टर-23 फरीदाबाद सर्कल कार्यालय में दोपहर 12 बजे से अधीक्षक अभियंता जितेंद्र सिंह ढुल की अध्यक्षता में सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) एवं बिजली अदालत का आयोजन होगा। इस बैठक में बिजली से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतें सुनी जाएंगी।
वहीं, बल्लभगढ़ के उपभोक्ता की सुनवाई सेक्टर-6 डिवीजन में 11 नवम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे से साढे 12 बजे तक कार्यकारी अभियंता संजय मंगला करोगें। इस बैठक में भी उपभोक्ता गलत बिलिंग, रीडिंग, कनेक्शन, मीटर व वोल्टेज से जुड़ी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन के उपभोक्ता की सुनवाई सेक्टर-69 कार्यालय पर कार्यकारी अभियंता पंकज पंवार सुबह 11 बजे से करेगें। इस बैठक में भी गलत बिलिंग, रीडिंग, कनेक्शन, मीटर व वोल्टेज से संबंधित 50 हजार रुपये तक की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी, जिन पर कोई कोर्ट केस लंबित न हो।
विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायत का विस्तृत विवरण सत्यापित फॉर्म के साथ लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द किया जा सके।

