March 7, 2026

ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत फरीदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस को ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस्माईलपुर एमसीडी टोल के पास हुई सूरज की हत्या के मामले में हथियार उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपराध शाखा DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए संतोष (25) और सागर उर्फ शूटर (25), दोनों निवासी गांव याकूतपुर, नोएडा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 मई को नवीन नगर क्षेत्र में सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपी रोहन उर्फ गुल्लू और आकाश को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि संतोष के कहने पर सागर उर्फ शूटर ने आकाश को देशी पिस्टल दी थी, जिसका इस्तेमाल सूरज की हत्या में किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।