September 30, 2026

अवैध नशा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 7.02 ग्राम स्मैक व अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने 380 ग्राम गांजा सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 सितंबर को अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैफ (19) निवासी नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को 7.02 ग्राम स्मैक सहित एनआईटी-3 के पास से व अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने सतीश (38) निवासी सेक्टर 58 फरीदाबाद को 380 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 56 के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।