March 10, 2026

एक्स-रे कराने के लिए करना पड़ रहा है लंबा इंतजार

Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल में एक्स-रे कराने आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 से 120 मरीजों का एक्स-रे होता है, जबकि महीनेभर में यह संख्या लगभग 4000 तक पहुंच जाती है। अस्पताल में अभी दो एक्स-रे मशीन हैं लेकिन इन दिनों एक मशीन की बैटरी खराब है, जिसके कारण जांच कार्य प्रभावित हो गया है। जिसके कारण मरीजों को लंबी लाइनों में लगकर एक्से-रे कराने के लिए इंतजार करना पड़ता है।