March 8, 2026

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की अमृतसर यात्रा, खुशियों से खिले नन्हे बच्चों के चेहरे

Faridabad/Alive News: फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए अमृतसर, चंडीगढ़ और पंचकूला की मनोरंजक यात्रा का आयोजन किया गया। बस को कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-15 से नीरज चावला, सुनील किनरा, अनूप गर्ग, विजय कपूर, अनीता जैन, मोहिंदर खुराना और मनोहर पुनियानी ने रवाना किया।

अमृतसर पहुंचकर बच्चों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण किया, जहां देशभक्ति गीतों पर फौजियों के साथ बच्चों ने जमकर नृत्य किया।

इसके बाद बच्चों को पंचकूला लाया गया, जहां समाजसेवक अनिल थापर द्वारा होटल कोव में भव्य पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर हरियाणा के एडीजीपी आलोक मित्तल, डीसीपी मनप्रीत सिंह, राकेश अग्रवाल और राजेंद्र कालरा मौजूद रहे। आलोक मित्तल ने बच्चों के साथ केक काटा और डांस में शामिल हुए।

फाउंडेशन के महासचिव रविंद्र डुडेजा का जन्मदिन भी बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। अंत में समाजसेवकों ने कहा कि यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास है और ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।