March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई: 3 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न क्राइम ब्रांच टीमों ने यह कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने दिनेश (30), निवासी गांधी कॉलोनी फरीदाबाद को देसी कट्टे सहित एसजीएम नगर के पास से पकड़ा। क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने दानीश (21), निवासी सेक्टर-56 फरीदाबाद को देसी कट्टे सहित सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। वहीं, क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने विनीत (23), निवासी सारन फरीदाबाद को देसी कट्टे सहित सरूरपुर गांव से पकड़ा।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने और उनका उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।