March 8, 2026

सोशल मीडिया पर युवती की फेक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल में किया था जबरदस्ती संबंध

Faridabad/Alive New : फरीदाबाद पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर युवती की फेक अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की पहचान रणवीर उर्फ साहिल मलिक (26) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एनआईटी क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दी कि उसकी टेलीग्राम पर एक युवक से बात होती थी। आरोपी ने उसकी फेक अश्लील फोटो बनाकर उसे भेजी और धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो फोटो वायरल कर देगा। ब्लैकमेल कर आरोपी ने युवती को एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रणवीर उर्फ साहिल मलिक को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से कटिहार, बिहार का रहने वाला है और इस समय छतरपुर, दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।