March 8, 2026

निगम आयुक्त ने प्लानिंग विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, दिए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को निगम मुख्यालय में प्लानिंग विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शहर के विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर (प्रथम) सलोनी शर्मा, जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी, सीनियर टाउन प्लानर धर्मपाल, सीनियर आर्किटेक्ट बी.एस. ढिल्लो और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त ने शहर में चल रहे विकास कार्यों, नई परियोजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं “सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट” के तहत बनाई जाएं ताकि शहर में जलनिकासी, हरियाली और आवासीय संतुलन बना रहे।

उन्होंने प्लानिंग विभाग को आदेश दिया कि सभी प्रोजेक्ट्स की डिटेल प्रगति रिपोर्ट तैयार कर नियमित रूप से समीक्षा बैठकों में प्रस्तुत की जाए। साथ ही उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता और नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में अधिकारियों ने सड़क नेटवर्क, पार्कों के विकास, नई कॉलोनियों की योजना, ड्रेनेज सिस्टम और भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी। निगम आयुक्त ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं ताकि नागरिकों को विकास का लाभ जल्द मिल सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य फरीदाबाद को “स्मार्ट और क्लीन सिटी” बनाना है, जिसके लिए सभी विभागों को मिलजुलकर काम करना होगा।