March 11, 2026

42 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त साइबर अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 मामलों का निस्तारण किया और 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 25,31,000 रुपये की राशि बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 से 31 अक्टूबर के बीच साइबर थानों की टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान 435 शिकायतों का समाधान किया गया और 25,48,514 रुपये विभिन्न खातों में फ्रीज कराए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश वर्मा, शिवम कुमार, चंदन, रवि कुमार, अनस, प्रीतम सिंह, प्रशांत, सौरभ ठाकुर, अभिषेक मेहरा, विशाल मेहरा, सुशील चौधरी, रविंद्र, मोहम्मद सरीफ, सागर, दिलीप राजपूत, प्रकाश तुलसीदास, राकेश कुमार मीणा, हरदेव मीणा, आदित्य शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमित गंगवार, लविश गंगवार, परवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अभिषेक खिमजी, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, अर्पित, अनंत कुमार, प्रभु दयाल, सिरोया प्रितेश, अजय कुमार, गोकुल सिसोदिया, महावीर सिंह, महेंद्र राम और राजीव भारती शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर ठगी का मुख्य कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। अपराधी आजकल क्रेडिट कार्ड, बीमा पॉलिसी, बिजली-पानी बिल, निवेश और मुनाफे के लालच के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।

फरीदाबाद पुलिस ने जनता से अपील की है कि साइबर अपराध की शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करके या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।