March 8, 2026

पाली क्रेशर जोन में खऩन टीम पर हमला करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पाली क्रेशर जोन में 15 अक्टूबर को नाका चैकिंग के दौरान खनन विभाग की टीम के साथ हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस चौकी पाली की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उनका बेल मंजूर हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खनन विभाग फरीदाबाद ने पुलिस को शिकायत दी कि 15 अक्टूबर को खनन विभाग की टीम द्वारा पाली क्रेशर जोन में वाहनों की चैकिंग के लिए नाका लगा रखा था और खनिज लाने वाले वाहनों को चेक कर रही थी, इसी दौरान कुछ वाहन मालिक बिना आईएसटीपी के ही खनिज से भरे ट्रक ले जाना चाहते थे। जिनको रूकने के लिए कहा गया तो ट्रक ड्राइवर मालिकों के कहने पर बैरिगेट तोड़कर वहां से निकल गये। जिसके बाद ट्रक मालिकों ने खनन विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कि पाली निवासी देवी उर्फ देवेन्द्र, रामरतन व अमित को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से पत्थर मंगवाते थे, जिनको हरियाणा में लाने के लिए  आईएसटीपी की फीस भरनी पड़ती थी और वो फीस दिये बिना गाड़ी को निकालना चाहते थे। जब खनन विभाग की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान उनसे फीस की पर्ची मांगी तो उन्होंने ट्रक ड्राइवरों को नाका तोड़कर जाने को कहा और उन्होंने वहां मौजूद खनन विभाग की टीम के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। तीनों आरोपी गाड़ियों के मालिक है।