March 8, 2026

फोन छीनने और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, निहाल, निवासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद, ने शिकायत दी थी कि 14 अक्टूबर की सुबह उसका बेटा मोहित नाहरसिंह स्टेडियम के पीछे ट्रैक पर दौड़ लगाने गया था। उसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। इस पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई करते हुए टीम ने सुमित, निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद, को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ स्टेडियम के पास बैठा था और मिलकर उन्होंने मोहित से फोन छीना और भाग गए।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।