March 7, 2026

ऑटो पलटने से महिला घायल, अस्पताल में हुई मौत, ऑटो चालक फरार

Faridabad/Alive News: फैक्ट्री से काम करके वापस घर लौट रही एक महिला ऑटो पलटने से घायल हो गई, साथ ही आटों में बैठी कई सवारियों को भी चोट आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुटी हुई है।

पन्हेड़ा निवासी रजनी आइएमटी की फैक्ट्री में नौकरी करती थी। शनिवार को रजनी काम करके घर लौट रही थी। ऑटो में बैठे दीपांशु के अनुसार ऑटो चालक काफी रफ्तार से ऑटो को चला रहा था। कई सवारियों ने उसे ऑटो धीरे चलाने के टोका पर वह सुनने के लिए तैयार ही नहीं था।

जब ऑटो पन्हेड़ा हनुमान मंदिर के पास पहुंचना तो ऑटो चालक एक बाइक को ओवर टेक करने लगा जिस दौरान ऑटो पलट गया और रजनी बुरी तरह से घायल हो गई। रजनी को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छायसा थाना पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ऑटो चालक फरार है।