March 7, 2026

पंजाब में बढ़ रही पराली जलाने की घटनाएं, अब तक 561 मामले दर्ज

Delhi/Alive News: पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस सीजन में अब तक 561 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को ही 49 नए मामले दर्ज किए गए। किसानों के पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और सरकार की चेतावनी के बावजूद ये घटनाएं थम नहीं रही हैं।

किसानों का कहना है कि उनके पास पराली निपटान के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं, इसलिए मजबूरी में उन्हें पराली जलानी पड़ती है। वहीं सरकार इस पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

इस साल अब तक पंजाब में कुल 561 घटनाएं दर्ज हुई हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा काफी कम है। 2024 में 25 अक्टूबर तक: 1,749 मामले और 2023 में 25 अक्टूबर तक: 2,704 मामले इस बार मामलों में करीब 68 प्रतिशत की कमी आई है।

पराली जलाने के तरनतारन में 175 मामले और अमृतसर में 135 मामले सामने आए है। अन्य जिलों में भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं।

राज्य सरकार ने अब तक पराली जलाने वालों पर 215 एफआईआर दर्ज की हैं और 230 किसानों की जमीन की रेड एंट्री की गई है। इसका मतलब है कि इन किसानों को अब कोई सरकारी लाभ नहीं मिलेगा।

पराली जलाना न सिर्फ पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डालता है। सरकार और किसानों दोनों को मिलकर इसका स्थायी समाधान तलाशने की जरूरत है।