March 8, 2026

चाप की दुकान पर तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की शरारती तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। 21 अक्टूबर को ओल्ड मार्केट में चाप की दुकान पर तोडफोड व मारपीट करने के मामले में थाना ओल्ड की पुलिस ने मामले में संलिप्त चार और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर उन पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हुक्म चन्द की ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित सोया चाप की दुकान पर 21 अक्टूबर की रात को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ तथा मारपीट की थी, जिस संबंध में 22 अक्टूबर को थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए ठाकुरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद निवासी देवा, ध्रुव उर्फ नोनू, श्याम व रोहित को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवा व रोहित ठाकुर 21 अक्टूबर को ओल्ड मार्केट में चाप लेने के लिये गये थे, जहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर उनकी दुकान पर कार्य करने वाले कारीगरों के साथ कहासुनी हो गई, फिर उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया और दुकान पर तोड़फोड़ तथा मारपीट की।