March 7, 2026

दिग्विजय चौटाला ने किसानों के मुआवजे की उठाई मांग

Faridabad/Alive News: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने युवा योद्धा सम्मेलन अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अगला बड़ा सम्मेलन फरीदाबाद में आयोजित करने की घोषणा की है। जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी का तीसरा जिला स्तरीय युवा योद्धा सम्मेलन 2 नवंबर को फरीदाबाद जिले में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सिरसा और कैथल जिलों में शानदार युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। चौटाला ने कहा कि युवा योद्धा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और फरीदाबाद का सम्मेलन भी सिरसा और कैथल की तरह ऐतिहासिक साबित होगा।

इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताते हुए मौसम की मार झेल रहे किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।