March 8, 2026

दुकान संचालक को फेसबुक पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, अब पुलिस कर रही तलाश

Faridabad/Alive News : सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश और सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना अब एक युवक को भारी पड़ सकता है। फेसबुक पर पिस्तौल लोड करते हुए और फायरिंग करते हुए वीडियो अपलोड करने वाले आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह घटना 20 अक्टूबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है, जब आरोपित ने सड़क किनारे खड़े होकर पिस्तौल लोड की और फायर कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के समय उसके आसपास लोग भी गुजर रहे थे और पास में बहुमंजिला इमारतें भी मौजूद थीं। ऐसे में यह घटना किसी बड़ी अनहोनी को भी जन्म दे सकती थी।