June 13, 2026

फरीदाबाद को महकाएंगे फूल, नगर निगम की नई पहल

Faridabad/Alive News: को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने नई पहल शुरू की है। आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि 5 एकड़ भूमि पर 17 करोड़ बीजों से फूलों की पौध तैयार की जाएगी, जिसमें 55 किस्मों के फूल उगाए जाएंगे। नवंबर में यह पौधे शहरवासियों को मुफ्त में बांटे जाएंगे, ताकि फरीदाबाद फूलों से महक उठे।इसके साथ ही, निगम “फूल और फूड फेस्टिवल” आयोजित करने की योजना बना रहा है।

घर-घर कूड़ा उठान के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नागरिकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं https://forms.gle/qjnqr8mh2bakCxEw8।आयुक्त ने बताया कि शहर में जल्द ही रोड रिपेयर एम्बुलेंस शुरू की जाएगी, जिससे सड़कों के गड्ढे तुरंत भरे जा सकें।24 गांवों के विकास पर 400 करोड़ रुपये, 10 कम्यूनिटी सेंटरों का नवीनीकरण, और बल्लभगढ़ में नया निगम कार्यालय भवन निगम की प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य फरीदाबाद को “स्मार्ट और ग्रीन सिटी” बनाना है और दीपावली के बाद अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।