March 10, 2026

दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ए.सी. नगर, एन.आई.टी. फरीदाबाद की एक महिला ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी कि 16 अक्टूबर की दोपहर एक युवक सामान खरीदने के बहाने उसकी दुकान पर आया और जाते समय काउंटर पर रखा उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने जांच के बाद आरोपी प्रवीन तिवारी, निवासी सुंदर कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने महिला को बातों में उलझाकर मौका मिलने पर फोन उठा लिया और फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।