March 10, 2026

अपहरण और मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपहरण और मारपीट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गौरव, निवासी न्यू जनता कॉलोनी, ने थाना सारन में शिकायत दी थी कि 19 सितंबर की शाम को पांच लड़के मोटरसाइकिल पर आए और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर गुड़गांव की पहाड़ी पर हनुमान मंदिर से पहले जंगल में ले गए। वहां ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी हर्ष भड़ाना, निवासी गांव पाली बांस (हाल गांव गाजीपुर, फरीदाबाद) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि हर्ष मुख्य आरोपी हिमांशु का साथी है और वही बाइक चला रहा था, जिस पर पीड़ित को उठाकर ले जाया गया था। आरोपियों ने मिलकर जंगल में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी।

पुलिस ने हर्ष भड़ाना को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी हिमांशु और अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।