Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने भतीजा और भतीजी पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
श्रद्धानंद बस्ती निवासी बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 8-9 बजे उसका चाचा सतीश घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। बंटी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब सतीश नहीं माना तो बंटी ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद सतीश घर के अंदर गया और चाकू लेकर लौट आया। उसने बंटी और उसकी बहन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज किया। ग्रीनफील्ड चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश कुमार (28) निवासी श्रद्धानंद बस्ती, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गली में गाली-गलौज कर रहा था और धक्का लगने के बाद गुस्से में आकर उसने हमला किया। बीच-बचाव करने पर उसने अपनी भतीजी को भी चाकू मार दिया।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

