Faridabad/Alive News: थाना बीपीटीपी पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव खेड़ी कला निवासी अमरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर की रात वह अपने बेटे के साथ दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में शिवम और उसके साले विशु ने उनकी गाड़ी रुकवाई और झगड़ा करने लगे। इसी दौरान कुछ और लड़के मौके पर आ गए और उन्होंने अमरपाल और उसके बेटे के साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान शिवम ने नुकीली वस्तु से उसके बेटे महेश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकायत पर थाना बीपीटीपी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम (28) निवासी खेड़ी कला और विशु डागर (25) निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम की शिकायतकर्ता से पहले से कहासुनी चल रही थी। उसी रंजिश के चलते उसने अपने साले विशु और साथियों के साथ मिलकर हमला किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

