Faridabad/Alive News: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक डॉ. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं व्यापार मंडल फरीदाबाद, संस्थाओं ने मिलकर फरीदाबाद जिले का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान मंदिर एवं व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने बुजुर्गों व गणमान्य लोगों के साथ केक काटा और फरीदाबाद शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ था और 17 अक्टूबर, 1949 को बुजुर्गाे ने न्यू इंडस्ट्रियल टाउन की नींव रखी थी। उनके प्रयासों और मेहनत के कारण, यह शहर विकसित हुआ और आज हम सभी अपने बुजुर्गों की मेहनत और उनके प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए इस शहर की विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे है और आगे भी निभाते रहेंगे। डॉ भाटिया ने कहा कि यह ऐसा शहर है, जिसने दूसरे राज्यों व प्रदेशों से आए सभी लोगों को न केवल रोजगार दिया बल्कि रहने के लिए आशियाना भी दिया, यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते है, जो कि भाईचारे की मिसाल है।
इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया की धर्मपत्नी जनक भाटिया, तपस्या मेहरा, बंसीलाल कुकरेजा, नंदराम पाहिल, मोनिका भाटिया, दीनदयाल गौतम, रविदास, रेखा, राधा सपना, बीना, काजल, राहुल, सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, गगन अरोड़ा, कपूर, विशाल भाटिया, आशीष अरोड़ा, अजय शर्मा, प्रेम बब्बर, संदीप यादव, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, अरविंद शर्मा, रविंद्र गुलाटी शामिल रहे।

