March 10, 2026

वाहन चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा-निर्देश में अपराध शाखा सेक्टर-56 और एनआईटी की टीमों द्वारा की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने हर्ष (23) निवासी पल्ला, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उससे चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं, अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने आबिद (35) निवासी नगीना, मेवात को पकड़ा और उसके पास से भी चोरी की बाइक बरामद की।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।