Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सेक्टर-24 सीएनजी पंप के पास बने पार्क में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। सुबह टहलने के लिए गए लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसकी गर्दन और माथे पर चोट है। मुजेसर थाना प्रभारी के अनुसार, चोट के निशान से अंदेशा है कि किसी ने उसको मारकर खाली पार्क में डाल दिया है।
मृतक की उम्र करीब 35 से 40 के बीच है। उसके पास से अभी कुछ ऐसा बरामद नहीं हुआ है कि जिससे उसकी पहचान हो सके। आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

