Faridabad/Alive News: उपायुक्त एवं अध्यक्ष विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत की देखरेख में 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊंचा गांव बल्लभगढ़ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदावली, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में मनाया गया, जिसमें एम.सी. धीमान, प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता, रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद सी.पी.आर. की विधि को प्रैक्टिकल करके दिखाया और बताया कि यदि किसी व्यक्ति की धड़कन रुक जाए तथा सांस बंद हो जाए तो तुरंत सी.पी.आर. देना चाहिए । इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सी पी आर तकनीकी का अभ्यास कराया गया तथा सभी को सी पी आर तकनीक सीखने और स्वास्थ्य लाभ हेतु शपथ दिलाई गई। दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी का इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया |

