March 8, 2026

14 अक्टूबर को बिजली उपभोक्ता की शिकायत को लेकर सीसीजीआरएफ की बैठक

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 14 अक्टूबर मंगलवार दोपहर 12 बजे से लोक अदालत और सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सेक्टर-23 स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में होगी।

बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता (एस.ई.ओपी) जितेंद्र सिंह ढुल करेंगे। एनआईटी डिवीज़न की
कार्यकारी अभियंता, उर्मिला रानी ने बताया की बैठक मे गलत बिलिंग / रीडिंग, कनेक्शन, मीटर व वोल्टेज से संबधित शिकायतें जो पचास हजार तक कार्यकर्ता अभियंता एनआईटी डिवीज़न में 12.30 बजे सुनी जाएंगी ओर इक्यावन हजार से एक लाख की शिकायत एस.ई.ओपी सर्किल फरीदाबाद के दवारा 12.00 बजे  सुनी जाएंगी इसमें गलत बिलिंग, मीटर, कनेक्शन और वोल्टेज से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी। जिन मामलों में कोर्ट में कोई केस नहीं चल रहा है, उन्हीं की सुनवाई होगी।

शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को अपने मामले का पूरा विवरण और सत्यापित फॉर्म साथ लाना होगा, ताकि समस्याओं का निपटारा जल्द किया जा सके।