March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई: दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने दो अलग-अलग जगहों से आरोपियों को पकड़ा।
पहले मामले में संजय शर्मा (39) निवासी शिव कॉलोनी, बल्लभगढ़ को IMT एरिया, फरीदाबाद से देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया।

दूसरे मामले में अभिषेक (20) निवासी कलंदर कॉलोनी, फरीदाबाद को IMT सोतई गांव के पास से देसी कट्टा सहित पकड़ा गया।

दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।