March 11, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की लाखों रुपये की ठगी, एक खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल का पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-8 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि सितम्बर 2024 में उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज आया जिसमें शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने बारे कहा गया था। उसके बाद उसके पास एक ऐप का लिंक भेजा गया जिस पर खाता खोलकर शेयर में निवेश करने को कहा। फिर उसने ठगों के कहे अनुसार 13,08,485 रुपये का निवेश किया लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पाया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिम्पल महाराष्ट्र दिलीप शिवाजी दुसंगे (उम्र 40) निवासी गांव पिम्पल महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दिलीप शिवाजी खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दे रखा था और इसके खाता में ठगी के 11,03,485 रुपये आये थे। आरोपी 9वीं पास तथा बेरोजगार है।