March 10, 2026

पार्ट टाईम जॉब के नाम पर ठगी के मामले में दो आरोपी  गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना  एनआइटी का पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस नेआरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया  है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया किफरीदाबाद निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 मार्च 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक विज्ञापन देखा, जिस पर दिये गये लिंक पर उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए अप्लाई किया। जिसके बाद उसके पास कॉल आया और रजिस्ट्रेशन के लिए 499 रुपये मांगे और फिर उन्होंने उसे जॉब का लालच देकर झांसे में ले लिया और उसे कुल 80,201 रुपये ऐंठ लिए।

 
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर जगतपुरा, जयपुर राजस्थान, गोवा,  ब्रिज विहार निवासी वंश शर्मा व दिव्यांशु कुमार वासी सूरजपुर बाजार, जयपुर राजस्थान को गोवा से किया गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एड डालते थे। जिसके बाद जो इनकी एड देखकर जॉब के लिए अप्लाई करता तो ये उनके पास कॉल करके जॉब का झांसा देकर और बातों में फसा कर उससे पैसे ऐंठ लेते थे। दोनों आरोपी 12वी पास है। मामले में पहले दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।