Faridabad/Alive News : त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शहर का सबसे बड़ा बाजार एनआईटी एक नंबर मार्केट में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों के लिए बड़ा सवाल है कि अपने वाहनों को पार्क कहां करे। इस कारण लोग कही भी अपने वाहन पार्क कर शॉपिंग करने चले जाते है जिससे यहां जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन से दुकानदार कई बार मार्केट में पार्किंग सुविधा देने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बङखल विधानसभा की एनआईटी एक नंबर मार्केट नए फैशन और डिजाइन के लिए जानी जाती है। इस मार्केट में पार्किंग की समस्या पुरानी है। एक ओर जहां लोग नया फैशन आते ही शॉपिंग के लिए यहां पहुंचे है। वहीं, दूसरी और लोगों को मार्केट में अपने परेशानी होती है. इस मार्केट में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। पार्किंग की कमी के कारण खरीदार कम समय में ही बाजार से लौट जाते है। इससे उनकी बिकि पर भी असर पड़ रहा है ।
सुरक्षा को लेकर मार्केट आने वाले खरीदारों ने क्या कहा।
करवा चौथ की वजह से एक नंबर मार्केट में आना पड़ा है। दो किलोमीटर दूर बाहर सड़क पर गाड़ियां पार्क की, तब जाकर पैदल मार्केट में आई हूं, लेकिन यहां पर मार्केट में पैर रखने की जगह नहीं है और दूर दूर तक पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आये और भीड वाली मार्केट राम भरोसे दिखाई दी।
– महिला मुनि, डबुआ कालोनी।
मैं अपने पति के साथ मेंहदी लगवाने के लिए मार्केट में पहुंचीं हूं और भीड़ की वजह से सड़क पर जाम होने के कारण मार्केट में प्रवेश नहीं कर पाई, इसलिए अपने कालोनी की मार्केट में जाकर ही मेहंदी लगवाऊगी। इतनी बडी मार्केट और ऊपर से भीड व जाम को खुलवाने वाला और महिलाओ की सुरक्षा की गारंटी देने वाली पुलिस ही मार्केट मे मौजूद नहीं थी।
– शालू संजय कालोनी।

