June 13, 2026

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में अपराध शाखाएं वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने विशाल, निवासी राहुल कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद को चोरी की स्कूटी सहित आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया।

वहीं, टीम ने दीपक (24) निवासी राहुल कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित प्रतापगढ़ पुल, सेक्टर-56 के पास से पकड़ा।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।