March 8, 2026

पब्लिक प्लेस पर शराब पीने और पुलिस से झगड़ा करने पर दो प्रोफेसर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात पुलिस चौकी सेक्टर-46 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सेक्टर-45 स्थित खेडा देवता मंदिर के पास एक कार खड़ी मिली। जब पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें दो व्यक्ति कुनाल (38) और माधो शर्मा (29), दोनों निवासी सेक्टर-45 शराब पी रहे थे।

पुलिस ने जब उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, तो दोनों ने पुलिसकर्मियों से झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर थाना सूरजकुंड में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों मानव रचना यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट विभाग में प्रोफेसर हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।