Faridabad/Alive News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) का पथ संचलन आज फरीदाबाद के दयालबाग, इरोज गार्डन तथा शिवदुर्गा विहार की विभिन्न कॉलोनियों से निकाला गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों का गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
दयालबाग आर.डब्ल्यू.एस. के चेयरमैन जेपी मिश्रा, प्रधान डी.एस. राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी.के. गुप्ता, एवं समाजसेवी मुखर्जी दादा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पथ संचलन का स्वागत करते हुए कहा कि संघ का यह अनुशासित आयोजन समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश देता है।

