March 8, 2026

श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी का भरत मिलाप ऐतिहासिक और यादगार रहा

Faridabad/Alive News: श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी का गोपी कालोनी चौक ओल्ड फरीदाबाद पर देर रात आयोजित हुआ यह भरत मिलाप का कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक और यादगार रहा। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चे जो कि श्री राम, लक्ष्मण और भरत बने हुए थे उनका भरत मिलाप देखने के लिए जनता  की भीड़ उमड़ पड़ी और चारों और जय श्रीराम के नारे लगते रहे। 

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी मार्किट कमेटी के चेयरमेन एवं पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा, ग्रीवेन्स कमेटी के सदस्य परविन्दर मल्होत्रा(शंटी), प्रधान सन्नी नारंग, सह-अध्यक्ष सतीश आहूजा, कोषाध्यक्ष हेमंत खुराना, महासचिव पीयूष ग्रोवर, उप प्रधान संजय अरोड़ा, पवन डाबर, रवि आहूजा,रोहित नागपाल मुख्य रूप से मौजूद था इस मौके पर प्रेम प्रकाश आश्रम के संत रामजी ने महावीर का रूप बने युवाको  को सम्मानित किया। इससे पूर्व ओल्ड फरीदाबाद मार्किट में ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

परविन्दर मल्होत्रा और सतीश आहूजा ने राम लक्ष्मण बने बच्चों को कंधे पर उठा लिया और आते जाते राहगीरों ने उनसे आर्शीवाद लिया और उनके साथ अपनी फोटो खिचवाई। इस मौके पर सुभाष आहूजा ने कहा कि राम हमारे कण-कण में बसते हैं,रामायण का सार है कि हे मानव तू राम बन रावण न बन, राम सी पूजा हो तेरी ऐसा तू इंसान बन, पुरुष हो तो राम जैसा नारी हो तो सीता जैसी, भाई हो भरत व लक्ष्मण जैसा, पुत्र हो तो लव कुश जैसा और सेवक हो तो हनुमान जैसा। इस अवसर पर सन्नी नारंग,परविन्दर मल्होत्रा(शंटी) और सतीश आहूजा ने कहा कि रामायण को यदि संपूर्ण रूप से समझा जाए तो यह हमें एक आदर्श इंसान बनने की प्रेरणा देती है। आज के समाज में कई विकृतियां आ गई हैं जिन्हें हमें रामायण से शिक्षा लेकर ठीक करना होगा।