March 8, 2026

फरीदाबाद में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक और एक स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुकेश कुमार के निर्देशन में की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना, डीएलएफ और उंचा गांव की टीमों ने मिलकर यह सफलता हासिल की।

अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने रोहन विश्वास (19), निवासी संत नगर, फरीदाबाद को सिकरोना नाके से चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।

अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने जतिन (20), निवासी गांव जलालपुर, हाथरस (उ.प्र.), हाल निवासी एयर फोर्स रोड, खंड-बी, फरीदाबाद को बाटा चौक के पास से चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने राकेश (23), निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को अंबेडकर चौक से चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।