March 8, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 4.92 लाख की ठगी, हिसार का खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

चावला कॉलोनी निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था, तभी उसे एक विज्ञापन का लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया, जहां उसे ट्रेडिंग टिप्स दिए गए और अकाउंट खुलवाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 4.92 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि हिसार निवासी राजेश कुमार (36) के खाते में ठगी की रकम आई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि राजेश पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है और पॉलीटेक्निक से इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा पास है। उसने अपना बैंक खाता ठगों को इस्तेमाल के लिए दे रखा था। आरोपी के खाते में 1.52 लाख रुपये आए थे।

.