March 10, 2026

दशहरा पर्व: बुराई पर अच्छाई की हुई जीत, रावण धूं धूं कर जला

Faridabad/Alive News: श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर और पंजाबी सभा के संयुक्त तत्वावधान में एनआईटी के दशहरा ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन किया गया। दशहरा ग्राउंड में रावण के पुतले के साथ मेघनाथ और कुम्भकर्ण का पुतला भी लगाया गया है और सूर्यास्त होते ही रावण दहन किया गया।

दशहरा ग्राउंड में दो दिन पहले से जगह -जगह खाने पीने, खेल खिलौने की दुकान देखी जा रही है। ग्राउंड में सुबह से ही लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे थे और रावण दहन से पहले पूरा मैदान खचाखच भर गया था। सुबह दस बजे से ही दूर -दूर से लोग आ रहे है। बच्चों के लिए झूले, खिलौने और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने, वहीं खाने-पीने के स्टॉल पर भी लंबी कतारें देखने को मिल रही है। महिलाओं ने मेले में सजावटी और घरेलू सामान की खरीदारी में काफी उत्साह दिखाई दिया।

आयोजकों के अनुसार इस बार दशहरा मैदान में अनुमान से कहीं ज्यादा लोगों की भीड़ आने की संभावना थी। लोगो की लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए ग्राउंड में फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था की गई, साथ ही लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात की गई थी। ताकि लोग शांति और सुरक्षित के बीच दशहरे का आनंद ले सकें।