June 12, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले को पकड़ा

Faridabad/Alive News: अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा उचागांव की पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में उन्होंने  प्रदीप (30), निवासी गांव बुढ़ेना को गिरफ्तार किया है। उन्होंनें बताया कि 17 अगस्त को मनोज नाम के युवक को एक देसी पिस्टल सहित पकड़ा गया था। यह मामला थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज किया गया था। पूछताछ में मनोज ने खुलासा किया कि उसने यह पिस्टल प्रदीप से खरीदी थी।

इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए प्रदीप को भी पकड़ लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड लिया है।