March 7, 2026

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने दौड़, हाई जंप, शॉट पुट और जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाया।

अंडर-19 वर्ग में 400 मीटर दौड़ में भिवानी की वंशिका ने पहला, हिसार की महक ने दूसरा और हिसार की सोनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में सोनीपत की मुस्कान प्रथम, अंबाला की रिद्धिमा द्वितीय और फतेहाबाद की हिमांशी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में रेवाड़ी की आरती ने पहला, झज्जर की निकिता ने दूसरा और झज्जर की नैंसी ने तीसरा स्थान पाया।

हाई जंप (अंडर 19 वर्ग) में रोहतक की चेल्सी ने पहला, फतेहाबाद की पुष्पा ने दूसरा और झज्जर की नंदिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, शॉट पुट (अंडर 19 वर्ग) में हिसार की सोनम ने पहला स्थान, झज्जर की खुशी ने दूसरा स्थान और रेवाड़ी की पायल ने तीसरा स्थान जीता। ट्रिपल जंप (अंडर 19 वर्ग) में फतेहाबाद की भव्य ने पहला, सोनीपत की खुशबू ने दूसरा और कैथल की नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 वर्ग में शॉट पुट में फतेहाबाद की हेमा ने पहला स्थान, पंचकुला की वर्षा ने दूसरा और कैथल की हरप्रीत ने तीसरा स्थान जीता। 1500 मीटर दौड़ (अंडर 17 वर्ग) में फरीदाबाद की हनी मलिक पहले, सोनीपत की अंशिका दूसरे और फतेहाबाद की मेघना तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ (अंडर 17 वर्ग) में गुरुग्राम की इशिका ने पहला, पंचकूला के आशीष शर्मा ने दूसरा और गुरुग्राम की अदिति ने तीसरा स्थान पाया।

हाई जंप (अंडर 17 वर्ग) में फतेहाबाद की मीनाक्षी ने पहला, रेवाड़ी की मधु ने दूसरा और फतेहाबाद की सचित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (अंडर 17 वर्ग) में पंचकूला के आशीष शर्मा ने पहला, करनाल की लक्षिता ने दूसरा और फरीदाबाद की कल्पना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जैवलिन थ्रो में अंडर-17 वर्ग में सोनीपत की अनीशा ने पहला, फतेहाबाद की मीनाक्षी ने दूसरा और भिवानी की वंशिका ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 वर्ग की जैवलिन थ्रो में फतेहाबाद की भव्या ने पहला, निशा ने दूसरा और भिवानी की मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों और अधिकारियों का मन मोह लिया। कल प्रतियोगिता के आखिरी दिन विभिन्न वर्गों की फाइनल प्रतियोगिताएं होंगी।