Faridabad/Alive News : एन.एच.-5 मूंगफली चौक के पास सतयुग दर्शन संगीत कला में रंगारंग डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए डांडिया की धुनों पर जमकर झूमकर नवरात्रि का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और डांडिया के साथ-साथ मनोरंजक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा।
केंद्र से जुड़े सदस्यों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों को संगीत कला केंद्र में प्रवेश दिलाएं ताकि उनकी कलात्मक प्रतिभा एक आनंददायी और रचनात्मक वातावरण में निखर सके।

