March 8, 2026

नवरात्रि के आठवें दिन क्या है मां महागौरी की पूजा विधि जानिए

Faridabad/Alive News: 30 सितंबर को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन का महत्व बहुत ही अधिक होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा, उनकी चार भुजाएं और नील उनकी सवारी होती है। मां का स्वभाव शांत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की पूजा अर्चना करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती है साथ ही मनपसंद जीवन साथी की प्राप्ति होती है।

क्या है मां महागौरी की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां की प्रतिमा को गंगाजल व शुद्ध जल से स्नान कराए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग बहुत पसंद है इसलिए पूजा करते समय मां को सफेद रंग के वस्त्र व पुष्प अर्पित करें। मां को रोली व कुमकुम लगाए। भोग के रूप में मां को मिष्ठान, पंचमेवा व फल अर्पित करें। साथ ही यह भी ध्यान रहे की मां महागौरी को काले चने का अवश्य भोग लगाए। इसके बाद मां महागौरी का ध्यान करते हुए उनकी आरती करें।

क्या है मां महागौरी का मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्य नमस्तस्य नमस्तस्य नमो नमः।