Faridabad/Alive News: दो दिवसीय डीएवी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़ में 27 और 28 सितंबर को हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में हरियाणा के जिला भर से डीएवी के 24 स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें 50 से अधिक टीमें और 650 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, टीम वर्क और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, और 19 एज वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। डीएवी बल्लभगढ़ में नेटबॉल और बास्केटबॉल का मुकाबला हुआ। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में नेट बाल खेल में अंडर 14 बॉयज में डी ए वी बल्लभगढ़ ने प्रथम स्थान, ओ एस डी ए वी कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बॉयज वर्ग में डी ए वी प्रोफेसर कॉलोनी,यमुना नगर ने प्रथम स्थान व ओ एस डी ए वी ने द्वितीय प्राप्त किया। अंडर 19 बॉयज वर्ग में ओ एस डी ए वी पब्लिक स्कूल ,कैथल ने प्रथम तथा डी ए वी कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
अंडर 14 गर्ल्स श्रेणी में डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल,न्यू पुलिस लाइन,रेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 गर्ल्स श्रेणी में डी ए वी पब्लिक ,प्रोफेसर कॉलोनी,यमुनानगर ने प्रथम तथा डी ए वी ,न्यू पुलिस लाइन,रेवाड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अंडर 19 गर्ल्स श्रेणी में डी ए वी बल्लभगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ओ एस डी ए वी पब्लिक स्कूल कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल की प्रिंसिपल नमिता शर्मा ने बताया कि हमारे स्कूल को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। स्कूल की ओर से अलग अलग जिलों से डीएवी स्कूल के आने वाले खिलाड़ियों के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल अध्यापक और स्कूल मैनेजमेंट के अथक प्रयासों से यह टूर्नामेंट संभव हो पाया है।

