Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी टेलिग्राम टास्क के जरिए लोगों से पैसे ऐंठते थे।
बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। उस लिंक से उसे टेलिग्राम पर जोड़ा गया, जहां होटल की रेटिंग करके पैसे कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे पैड टास्क दिए गए और ठगों ने उससे 2,70,000 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पैसे वापस न मिलने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरत, गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विरल कुमार कौशिक कपाड़िया (40), निवासी शीतल रो हाउस, एल.पी. सवानी रोड और मुसानी साजिद (45), निवासी सिटी सेंटर अपार्टमेंट के रूप में हुई है।
जांच में पता चला कि विरल कुमार खाताधारक है, जबकि मुसानी साजिद ने यह खाता ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया था। खाते में ठगी के एक लाख रुपये आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

