March 8, 2026

फरीदाबाद में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने अनिकेत (निवासी जाखड़ मोहल्ला, गांव मुजेसर) को श्मशान घाट मुजेसर के पास से देसी पिस्टल सहित पकड़ा। वहीं, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने हार्दिक (निवासी कुंदन कॉलोनी, फरीदाबाद) को सेक्टर-64 के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।