March 8, 2026

फरीदाबाद में मोबाइल छीना झपटी करने वाला युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना मुजेसर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शिकायतकर्ता राहुल खान, निवासी गांव आली मेव (जिला पलवल) ने बताया कि 25 सितंबर को वह सेक्टर-24 फरीदाबाद स्थित पंजाब रोलिंग चौक के पास खड़ा था। तभी एक बाइक सवार आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। शिकायत पर थाना मुजेसर में केस दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई में आरोपी फिरोज (27), निवासी गांव जुडैली जिला मेवात, हाल आजाद नगर झुग्गी, मुजेसर फरीदाबाद को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाइक से पीछे से आया और फोन छीना। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।