Faridabad/Alive News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल (65) का बुधवार सुबह सेक्टर-6 स्थित घर पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और कोमा में होने की वजह से घर पर ही इलाज चल रहा था।
शनिवार को शोक व्यक्त करने कई बड़े नेता उनके निवास पर पहुंचे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, कांग्रेस नेता नीरज शर्मा, विजय प्रताप, सुमित गौड़, इनेलो नेता आदित्य देवीलाल चौटाला सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि परिवार से मिले और संवेदना प्रकट की।
नेताओं ने कहा कि रेनू गोयल का निधन न सिर्फ गोयल परिवार बल्कि समाज के लिए भी बड़ी क्षति है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य देने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग और परिजन भी मौजूद रहे।

