March 7, 2026

लाईफ इंश्योरेंस पॉलिसी करने के नाम पर की लाखों रुपये की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साईबर थाना एन आई टी की पुलिस ने लाईफ इंश्योरेंस पॉलिसी करने के नाम पर ठगी के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राम कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने एक्सा लाईफ इन्सोरेन्स से एक पॉलिसी ली थी। दो साल तक उसने किस्त जमा करने के कुछ समय बाद वह और किस्त जमा करने में असमर्थ हो गया था। तब उसके पास भारतीय एक्सा लाईफ इन्सोरेन्स लोकपाल नाम से एक फोन आया। जिस पर बात कर रही महिला ने शिकायतकर्ता को अपनी बातो में फंसाकर उससे 4,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस ने मामलें में कार्रवाई करते हुए उत्तप्रदेश मुज्जफरनगर जिला खेड़ी गांव फतेहपुर निवासी सचिन कुमार (उम्र 32) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सचिन खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था और इसके खाता में ठगी के 73,600 रूपये आये थे। आरोपी 10वीं पास है और खेतीबाडी का काम करता है। मामले में पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।