March 8, 2026

मॉल की पार्किंग से चोरी हुई बाइक, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना सेंट्रल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

शिकायतकर्ता कुलदीप (निवासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़) ने बताया था कि 13 जुलाई 2025 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर-12 स्थित मॉल की पार्किंग में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने आरोपी सोपाली (28), निवासी भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ को सेक्टर-77 इलाके से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।